Posts

जीवन की उत्कृष्टता

Image
दिव्य विचारों से उत्कृष्ट जीवन........ समस्त शुभ और अशुभ, सुख और दुःख की परिस्थितियों के हेतु तथा उत्थान पतन के मुख्य कारण- विचारों को वश में रखना मनुष्य का प्रमुख कर्तव्य है। विचारों को उन्नत कीजिये, उनको मंगल मूलक बनाइये, उनका परिष्कार एवं परिमार्जन कीजिये और वे आपको स्वर्ग की सुखद परिस्थितियों में पहुँचा देंगे। इसके विपरीत यदि आपने विचारों को स्वतन्त्र छोड़ दिया उन्हें कलुषित एवं कलंकित होने दिया तो आपको हर समय नरक की ज्वाला में जलने के लिये तैयार रहना चाहिये। विचारों की चपेट से आपको संसार की कोई शक्ति नहीं बचा सकती। विचारों का तेज ही आपको ओजस्वी बनाता है और जीवन संग्राम में एक कुशल योद्धा की भाँति विजय भी दिलाता है। इसके विपरीत आपके मुर्दा विचार आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में पराजित करके जीवित मृत्यु के अभिशाप के हवाले कर देंगे। जिसके विचार प्रबुद्ध हैं उसकी आत्मा प्रबुद्ध है और जिसकी आत्मा प्रबुद्ध है उससे परमात्मा दूर नहीं । 🙏🌷💐🙏

अफगानिस्तान का हाल

Image
 तालिबान 90 हजार पुराने हथियार,  अफगान सेना 3 लाख आधुनिक हथियार।  उनकी 3 लाख की सेना कहां गायब हो गई।  इसके बावजूद एक माह में तालिबान ने पूरे अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया ...कैसे ?? जब 2002 में अमेरिका ने अफगानिस्तान से तालिबानी सरकार  को उखाड़ कर नई सरकार स्थापित की थी तब सारे तालिबानी कहां गायब हो गए थे।  वे गायब नही हुए थे उन्होंने अपनी इस्लामिक सोच का पूरा फायदा उठाया था। सिर्फ उनके कुछ टॉप लीडर्स गायब हुए बाकी वही तालिबानी अधिकतर संख्या में अफगानिस्तान की नई सेना में भर्ती होते गए और अमेरिका को मूर्ख बनाते रहे। माल भी खाते रहे मजे भी लेते रहे और नाम से सिर्फ अमेरिकी सरकार के अधीन रहे असल में थे वे तालिबान ही।    ट्रंप यह सब कुछ समझ चुके थे ,मोदीजी भी यह सब समझते थे। इसीलिए ट्रंप ने अफगानिस्तान छोड़ने की योजना बना ली थी ...क्योंकि अमेरिका बेकार में धन बरबाद कर रहा था। इसीलिए मोदीजी ने भी समझदारी से काम लेकर भारत का कोई सैनिक दखल अंदाजी का रिस्क नहीं किया।    क्योंकि ...इस्लाम कुछ सिखाए या ना सिखाए यह जरूर सिखाता है की चालें कैसे खेली...

पितृ देवो भवः

 पिता धर्मः पिता स्वर्गः पिता हि परमं तपः।  पितरि प्रीतिमापन्ने प्रीयन्ते सर्वदेवताः॥  पितरौ यस्य तृप्यन्ति सेवया च गुणेन च।  तस्य भागीरथीस्नानमहन्यहनि वर्तते॥  सर्वतीर्थमयी माता सर्वदेवमयः पिता।  मातरं पितरं तस्मात् सर्वयत्नेन पूजयेत्॥  मातरं पितरंश्चैव यस्तु कुर्यात् प्रदक्षिणम्।  प्रदक्षिणीकृता तेन सप्तदीपा वसुन्धरा॥  पद्मपुराण में कहा गया है कि पिता धर्म है, पिता स्वर्ग है और पिता ही सबसे श्रेष्ठ तप है। पिता के प्रसन्न हो जाने पर सम्पूर्ण देवता प्रसन्न हो जाते हैं। जिसकी सेवा और सदगुणों से पिता-माता संतुष्ट रहते हैं, उस पुत्र को प्रतिदिन गंगा-स्नान का पुण्य मिलता है। माता सर्वतीर्थमयी है और पिता सम्पूर्ण देवताओं का स्वरूप है। इसलिये सब प्रकार से माता-पिता का पूजन करना चाहिये। माता-पिता की परिक्रमा करने से पृथ्वी की परिक्रमा हो जाती है। [कल्याण, सेवा अंक]

।।जयश्रीसीताराम।। आञ्जनेयमतिपाटलाननं । काञ्चनाद्रिकमनीयविग्रहम् ।। पारिजाततरुमूलवासिनं। भावयामिपवमाननन्दनम् ॥ ज्येष्ठ मास के प्रथम मंगलवार पर श्री हनुमान जी महाराज के पावन चरणों में कोटिशः वन्दन समर्पित करते हुए। आप सभी को बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएँ । श्री हनुमान जी की कृपा हम सभी पर निरंतर बनी रहे । 🙏जयश्रीराम🙏

Image
 
Image
 

यूपी में 2 दिन का लॉकडाउन बढ़ा गुरुवार सुबह 7:00 बजे तक लागू रहेगा लॉक डाउन

Image
 
Image
 

स्तब्ध

Image
 
Image
 

*राज्य सरकार के गृह विभाग की नई गाइडलाइन जारी* - सुबह 11:00 बजे के बाद आवागमन प्रतिबंधित - सभी सार्वजनिक स्थलों पर प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित - कोविड कार्य के अलावा समस्त राजकीय कार्यालय बंद - ई-मित्र और आधार केंद्र खुले रहेंगे - किराने की दुकानें सुबह 6 से 11 बजे तक ही खुलेंगी - सब्जियां एवं फल की दुकानें 6 से 11 बजे तक ही खुलेंगी - मंडियां सुबह 6 से 11 बजे तक ही खुली सकेंगी - डेयरी सुबह 6 से 11 और शाम 5 से 7 बजे तक खुल सकेंगी - कृषि उत्पाद की दुकानें 6 से 11 बजे तक खोल सकेंगे - प्रोसैस्ड फूड, मिठाई, रेस्टोरेंट, होटल बंद, होम डिलीवरी मान्य - निर्माण सामग्री की दुकानें खोलने की अनुमति नहीं होगी - सभी बैंक, बीमा कार्यालय 10 से दोपहर 2:00 बजे खुलेंगे - विवाह में 50 से अधिक की उपस्थिति नहीं, 3 घंटे की अनुमति - बसों को छोड़कर निजी वाहनों पर आवागमन भी प्रतिबंधित - पेट्रोल पंप और एलपीजी सेवा प्रातः 7 से दोपहर 12 बजे - शुक्रवार शाम 6 से सोमवार सुबह 5 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन

Image
 

2022 की प्रतीक्षा किये बगैर वैक्सिन जरूर लगवाएँ

Registration for 18 plus to begin on http://cowin.gov.in, Aarogya Setu App & UMANG App at 4 PM on 28th April. Appointments at State Govt centers & Private centers depending on how many vaccination centers are ready on 1st May for Vaccination of 18 plus.  #LargestVaccineDrive
Image
 

मित्रों, मैं एक वीडियो शेयर कर रहा हूँ। इसमें एक लिंक है, यह लिंक असल में ऑक्सीजन, दवाई, वेंटिलेटर, आदि से संबंधित ट्विटर पर उपलब्ध लेटेस्ट जानकारी बताती है। मसलन यदि किसी ने किसी शहर में ऑक्सीजन की उपलब्धता पर वेरिफाइड इन्फॉर्मेशन शेयर की है तो यह लिंक सेकंड में उसका अपडेट आपको देती है। सबसे लेटेस्ट अपडेट मिलती है जो हमारे आसपास के बहुत से लोगों के लिए मददगार हो सकती हैं जिन्हें किसी भी इमरजेंसी की आवश्यकता है। ये काम कैसे करती है मैंने वीडियो में बताया है। 2 मिनिट की वीडियो है, देखें समझें और अपने आसपास के लोगों से साझा करते चलें। लिंक https://www.covidsos.live/app/index.html